गंगापार, मार्च 18 -- अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडा खास में आयोजित शिक्षा चौपाल एवं शिक्षक संकुल मासिक बैठक में शिक्षा उन्नयन पर विचार विमर्श और चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मांडा डाक्टर असद अली रहे। अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडा खास में मंगलवार को आयोजित शिक्षा चौपाल में एआरपी पंकज द्विवेदी, पूर्व एआरपी केशव प्रसाद तिवारी व राजकुमार सिंह के अलावा पूर्व ग्राम प्रधान मांडा खास भोला नाथ कुशवाहा, एसएमसी अध्यक्ष शिव कुमार आदि ने शिक्षा के स्तर सुधारने और छात्रों का भविष्य संवारने पर चर्चा की। प्रधानाध्यापक योगेश मिश्रा ने संचालन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक होरी लाल चौधरी, अवधेश शुक्ल, नीरज मिश्रा, नरेंद्र कुमार गौतम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...