मथुरा, मार्च 15 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, नौहझील में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूल चलो अभियान, नामांकन, नामांकन के बाद विद्यालय में ठहराव तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान केपी सिंह, उत्तम सारस्वत, हरिश्चंद चौधरी, साहब सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार और सुझाव रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, एआरपी, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तम सारस्वत, साहब सिंह, हरिश्चंद्र चौधरी, प्रशांत दीक्षित, अजय कुमार, चंद्रपाल सिंह, केपी सिंह, राजन लाल, लोकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.