रामपुर, अप्रैल 9 -- बुधवार को कंपोजिट स्कूल भगवंतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। बीईओ अशोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। बीईओ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। इस दौरान पहली से कक्षा आठ तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए और शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नई गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया गया। अंत मे...