शिक्षा चौपाल में बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
बदायूं, मई 16 -- गांव छिबऊकला में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान न्याय पंचायत सरैरा क्षेत्र के कई विद्यालयों को निपुण घोषित किए जाने की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, शिक्षक वीरेश कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रभाकर सक्सेना, ममता, गौरव बाथम, प्रमोद कुमार, रानी मेघ, सौरभ पाठक, मधुकर उपाध्याय, शोभित भदौरिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.