औरैया, मार्च 1 -- दिबियापुर, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के संकुल दौलतपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी, एसआरजी अलका यादव, एआरपी आलोक गुप्ता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी गई। शिक्षा चौपाल के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा चौपाल का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और समाज के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.