कन्नौज, अप्रैल 16 -- बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर कंपोजिट विद्यालय रेरीरामपुर में न्याय पंचायत स्तरीय 'शिक्षा चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्याय पंचायत तरींद के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपाल का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना रहा। इस अवसर पर एआरपी तेजपाल सिंह व उपेन्द्र प्रताप सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पढ़ाई बीच में न छोडऩे के लिए प्रेरित किया। साथ ही खेलकूद व शैक्षिक प्रतियोगिताओं की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- संकुल बड़ागांव में शिक्षा चौपाल का आयोजन प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक शिवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.