लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- निपुण भारत मिशन के तहत न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। मितौली न्याय पंचायत की चौपाल का आयोजन प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ प्रथम में निवर्तमान एआरपी प्रशांत कुमार पांडे व बृजेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में बीईओ भगवान राव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल संकुल शिक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। जिसमें न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से सबसे होनहार छात्र, छात्रा को पुरुस्कृत किया गया। संकुल शिक्षक राममिलन सिंह ने शासन की ओर से संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संकुल शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार सहित न्याय पंचायत मितौली के शिक्षक अमित कुमार मिश्र, श्वेता मिश्रा, वज़ीहुल हसन...