बरेली, अप्रैल 21 -- जवेदा जवेदी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी डॉ. मधुरेश दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के साथ ही विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एआरपी डॉ. मधुरेश दीक्षित ने अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बच्चों का विद्यालय में शत-शत नामांकन कराने की अपील की। बाद में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें बचन सिंह, श्रीपाल सिंह, सुमित पटेल, अनिल कुमार, जसवंत सिंह, महेश पाल, राहुल कनौजिया, नेहा जायसवाल, अनामिका, गीता, कोमल आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.