औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता। संकुल बडेरा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय भूरेपुर कला में आयोजित संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा का संगम बन गई। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया और मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे छात्राओं रागिनी, नंदनी और लक्ष्मी ने भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत किया। स्वागत गीत ने माहौल को और भी सरस बना दिया। मुख्य अतिथि अरविंद राजपूत ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसमें संस्कारों का समावेश हो। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.