गंगापार, जनवरी 25 -- निपुण भारत मिशन के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक विद्यालय बगबना द्वितीय चाका,प्रयागराज में शनिवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी चाका उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बगबना व दादूपुर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा न्याय पंचायत बगबना के दस उत्कृष्ट शिक्षकों, शिक्षक संकुल व अभिभावकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी वितरित की गई। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने आये हुए सभी अतिथि का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अरविन्द गुप्ता, गुंजन श्रीवास्तव, रेनू मिश्रा, जलज वाष्णेय, नीलम आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.