शिक्षा चौपाल के जरिए बेहतर शिक्षा पर किया मंथन
हाथरस, सितम्बर 9 -- सादाबाद। संकुल केंद्र जारउ , कुरसंडा एवं मई संकुल के समस्त विद्यालयों के शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद पूनम चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल एवं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन संकुल केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय बासअमरु के सभागार में किया गया। बीईओ पूनम चौधरी,एआरपी लक्ष्मन सिंह, कृष्णकांत गर्ग , नोडल अमित प्रताप सिंह, सचिन सोनी, नितिन गोयल,अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक कृष्णकांत सिंह शिक्षा चौपाल का संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। मासिक समीक्षा बैठक में गहन मंथन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम चौधरी ने विभागीय कार्य , योजनाओं , सूचना , पोर्टल , ऑनलाइन कार्य , कायाकल्प , स्वच्छता अभियान एवं कार्य प्रणाली , निपुण भारत मिशन , कैच अप एवं डिअर कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.