लखीमपुरखीरी, जनवरी 25 -- बाकेगंज ब्लॉक के पसियापुर ग्रंट में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। शिक्षा चौपाल में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिनमें माताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। चौपाल के दौरान सभी एजेंडा बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय कोरैया लोहरना के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने निपुण लक्ष्य पर विस्तार से जानकारी दी। अजीत प्रताप सिंह ने कायाकल्प योजना, राजकुमार ने टीएलएम, जबकि प्रीती गंगवार ने डिजिटल संसाधनों-मुख्य रूप से दीक्षा एवं रीड अलॉन्ग ऐप पर प्रकाश डाला। नसीम ने शिक्षा संसाधनों की जानकारी दी और रचना पाण्डेय ने डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि व यूनिफॉर्म से संबंधित बिंदुओं पर अभिभावकों को अवगत कराया। कार्यक्रम...