आजमगढ़, मार्च 28 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव के साथ ही प्रतिभा सम्मान और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिक प्रगति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं है, बल्कि जीवन में सफलता और समाज सेवा के लिए तैयार करना है। शिक्षा चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों का दर्शन है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि शिक्षा वह शस्त्र है, जिससे हम समाज और देश को बदल सकते हैं। अध्यक्षता संस्था के प्रबंधक एवं भाजपा नेता रणवीर सिंह पप्पू ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.