हापुड़, दिसम्बर 10 -- क्षेत्र के गांव बक्सर में सरकारी और प्राइवेट स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मंदिर को पूजा करने वाले लोगों को भी इसी पानी से होकर गुजरना आज कल मजबूरी बन गया है। गांव के पुराने बाजार वाले मार्ग पर एक शिव मंदिर और एक परिषदीय, और एक प्राइवेट स्कूल स्थित है। दोनों ही स्कूलों में बच्चों की संख्या करीब चार सो से अधिक है। प्रतिदिन इन बच्चों को यहां मार्ग पर होने वाले गंदगी के जलभराव से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां उनके जूते तक भीग जाते है। इसके अलावा मंदिर में पूजा करने के लिए जाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि सही प्रकार से नालियों की सफाई न होने से जलभराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.