बिजनौर, फरवरी 12 -- स्योहारा। ग्राम प्रधानो, स्थानीय निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों की एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया। खंड शिक्षा क्षेत्र के प्रधान अध्यापकों की इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उज्जवल सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने शिक्षा में ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा शिक्षा ग्रहण करना हर बच्चे का अधिकार है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करें और इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ब्लॉक प्रमुख ने सरकार द्वारा जनहित मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.