हाथरस, मार्च 18 -- सादाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र सादाबाद पर मंगलवार को ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय संगोष्ठी, उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं "हमारा आंगन हमारे बच्चे" अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक संकुल से पांच उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, चेयरमैन हेमलता अग्रवाल एवं खंड शिक्षाधिकारी पूनम ...