कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ महोत्सव समिति के तत्वावधान में राष्ट्र हित में युवाओं में चेतना जगाने के उद्देश्य से बनवारी नगर स्थित एसबीवीएस सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ युवा चेतना सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 18 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत महोत्सव की अध्यक्ष इंदिरा दुबे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके की। प्रथम दिन शिक्षा क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं अर्पित मिश्रा, अनुज राजपूत, दीपक द्विवेदी, शुभम कमल, विश्वास प्रधान, सचिन यादव, पवन यादव, आयुष प्रजापति, ऋषि यादव एवं प्रदीप शर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष इंदिरा दुबे ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं। उन्होंने शिक्षा, राजनीति, खेल, संस्कृति, पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.