रुद्रपुर, जून 21 -- खटीमा, संवाददाता। केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट को शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद कमल सिंह बिष्ट ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले दस वर्षों के सतत परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान को व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज संस्थान के हजारों छात्र...