गुड़गांव, सितम्बर 5 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षक दिवस पर शनिवार को गुरुग्राम के छह शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रदेश में वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38, कुल 78 शिक्षकों का चयन किया गया था। सम्मान के तहत शिक्षकों को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाणपत्र और दो एडवांस इंक्रीमेंट दिए जाएंगे। गुरुग्राम की सूची में भोंडसी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन शिक्षक शामिल रहे। इनमें गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, के प्रधानाचार्य श्याम कुमार का चयन वर्ष 2024 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए हुआ। यह भी पढ़ें- शिक्षक पवन कु...