चंदौली, अप्रैल 30 -- सकलडीहा। अमर ज्योति संस्था की ओर से गुरूवार को कस्बा में हुनर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की किशोरियों को शिक्षा के साथ-साथ सिलाई, बुनाई, जूट बैग निर्माण जैसे कौशलों में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अतिथि संध्या यादव जिला चाइल्डलाइन सुपरवाइजर और उपनिरीक्षक शिवशंकर यादव एवं बाल विद्या मंदिर सकलडीहा प्रधानाचार्य शशिधर चौबे ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। इससे किशोरियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण इस मौके पर प्रधानाचार्य शशिधर चौबे, सं...