भदोही, मई 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को देने के साथ ही शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है। उक्त बातें सूबे की सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार की शाम नगर के एक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। मंत्री ने कहा कि अनुदेशकों को नौ हजार रुपये वेतन मिलता था, जिसे बढ़ाकर सरकार ने 17 हजार रुपये कर दिया है। महंगी के इस दौर में उन्हें इससे बड़ी राहत मिलेगी। अन्य सरकारों ने परिषदीय शिक्षा को बर्बाद करने का काम किया था। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह में अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के चेक वितरित इतना ही नहीं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के हित को लेकर काम नहीं किया। सीएम योगी आदित्यनाथ इसे लेकर गंभीर हैं। सांसद डा. वि...