बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- नूरसराय के हार्टिकल्चर कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन फोटो : नूरसराय02-नूरसराय के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बुधवार को दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य वक्ता डॉ. विजय कर्ण व अन्य। नूरसराय। निज प्रतिनिधि स्थानीय हार्टिकल्चर कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नवप्रवेशित स्नातक उद्यानिकी सत्र 2026-27 के छात्र-छात्राओं के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता नव नालंदा महाविहार के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. विजय कर्ण व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया और कहा कि शिक्षा को रोजगार तक सीमित नहीं रखें, उसे राष्ट्र निर्माण का साधन बनायें। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव मूल्यों, शिक्षा और आत्मविकास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन या रोजगार का मा...