औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- अंबा, संवाद सूत्र। जिला निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष अजय पांडे ने कहा कि शिक्षा एक पवित्र और जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र है, जिसे किसी भी परिस्थिति में राजनीति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के शिक्षक और संचालक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहते हैं। हाल की कुछ घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी एक मामले के आधार पर पूरे निजी विद्यालय समुदाय को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है, जबकि यदि कहीं अनियमितता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर संघ का कार्यालय संचालित है, जहां अभ...