जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल के अंतर्गत संचालित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी तथा मानस इंटरनेशनल, जहानाबाद अनुमंडल कार्यालय के पूर्व तथा कोर्ट स्टेशन के पश्चिम सहित मखदुमपुर और हुलासगंज की शाखाओं में थर्ड असेसमेंट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। सभी स्थानों पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। परीक्षा परिणामों के साथ सभी शाखाओं में पैरेंट टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वाध्याय की आदत और भविष्य की तैयारी को लेकर सार्थक संवाद हुआ। शि...