शिक्षा के स्तर को बनाएं और बेहतर
दरभंगा, मई 13 -- शेष नारायण झा,केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने मंगलवार को उच्च विद्यालय पैगंबरपुर की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता तथा छात्रों की प्रगति की गहन समीक्षा की। विधायक ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की कमी को शीघ्र दूर करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भूषण यादव, सतीश यादव, भैरव झा, संजीवन सदा, आकाश लाल दास, विनोदानंद झा, करुणानंद मिश्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.