दरभंगा, मई 24 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मॉडल प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, जीवछघाट सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संबंधित शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की शैक्षणिक स्थिति और बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। विधायक ने विद्यालय परिसरों में पेयजल, शौचालय, क्लासरूम और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं एवं शैक्षणिक माहौल की कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- भवानीपुर के दो उच्च विद्यालयों में प्रब...