सहारनपुर, नवम्बर 21 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अधिकारियों ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिन निरीक्षण कर अध्यापक अध्यापिकाओं से शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठने के लिए सुझाव दिए। बहार से आये प्रधानाचार्य सुशील कुमार व केशव शर्मा ने अध्यापक अध्यापको से कहा कि वह शिक्षक के स्तर ऊचा करने व बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए उनको सामाजिक शिक्षा भी दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने दें तभी गांव देहात के प्रतिभागी भी खेल जगत में अपना स्थान बनाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वस्त् प्रधानाचार्य नीना राणा प्रबंध समिति के गौरव मित्तल, सचिन मित्तल, पवन सैनी ,राजकुमार खुराना, सुधीर मित्तल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.