रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के नव स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को मोरहाबादी स्थित परिसर में किया। यह केंद्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। वर्तमान समय में बढ़ते शैक्षणिक दबाव, मानसिक तनाव और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए इस केंद्र की स्थापना को एक दूरदर्शी एवं आवश्यक पहल माना जा रहा है। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। युवाओं से अपील कि की वे अपने जीवन में संतुलन बनाए रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं और योग, ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.