मेरठ, जुलाई 11 -- एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का छात्र आंदोलन है। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की चेतना जिस मेरठ की धरती से प्रारंभ हुई थी, उसी राष्ट्रभाव को आज विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति के जरिए आगे बढ़ा रही है। एबीवीपी विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने को निरंतर प्रयासरत है। सीसीएसयू कैंपस के अटल सभागार में हुए एबीवीपी के 78 वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में यह बात बतौर मुख्य अतिथि एवं एबीवीपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कही। शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से हुआ। यह भी पढ़ें- देश की प्रगति में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान: कन्हैया महानगर अध्यक्ष डॉ....