शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें: राज्यपाल
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में हम चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर क्यों न पहुंच जाएं, अपने संस्कार, परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। वे शुक्रवार को बेगूसराय में जीडी गोयनका स्कूल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि एक "इकोसिस्टम" है, जहां हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग सफलता पाने के बाद उन लोगों को भूल जाते हैं, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की होती है। हमें पीछे मुड़कर उन सभी सहयोगियों को याद करना चाहिए, जिनका हमारे जीवन में योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.