सासाराम, मई 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत पाल स्कूल के 39वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गीत-संगीत, नृत्य समेत कई कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति व नैतिक मूल्यों का विकास आवश्यक है। उन्होंने बच्चों की मेहनत, अनुशासन व समर्पण के लिए विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...