कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किड्जी स्कूल में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। श्रीराम कथा वाचक आचार्य प्रशांतानंदजी महाराज चंदन ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मानव जीवन के दो ऐसे आधार स्तंभ हैं, जो व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान संगीयमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। प्रबंधक शुभम कमल व अनुशासक अनूप कुमार दुबे ने कथा वाचक को सम्मानित किया। फोटो 10-सुंदरकांड का पाठ करते आचार्य प्रशांतानंदजी महाराज चंदन।-------हृदयरोगियों को नि:शुल्क परामर्श आजछिबरामऊ। नगरपालिका रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में 3 अप्रैल सुबह 11 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए डॉ.रजनीश दुबे ने बताया कि शुक्रवार तीन अप्रैल को सुबह 11 से तीन बजे तक रीजेंसी ...