औरंगाबाद, मार्च 31 -- शिक्षा अनमोल है, इसे न तो खरीदा-बेचा जा सकता है और न ही इसका बंटवारा संभव है। यह बातें पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को अंबा के बभंडीह में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना आवश्यक है, क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा विनाशकारी हो सकती है। उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण में माता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अच्छी परवरिश से ही बच्चे समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, थानाध्यक्ष राहुल राज, कथावाचक सच्चिदानंद त्रिपाठी, अधिवक्ता सत्येंद्र दुबे, समाजसेवी युगेश सिंह, उज्ज्वल रंजन, देवकुमार पांडेय तथा शिक्षक वेद प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.