शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन जरुरी: राकेश कुमार
रिषिकेष, मई 14 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास ऋषिकेश में हाई स्कूल के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। आरएसएस हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को भी जीवन में अपनाना चाहिए। गुरुवार को कॉलेज में हिंदुस्तान कंप्यूटर के संचालक राहुल कुमार एवं उनकी टीम ने हाईस्कूल मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 7 मेधावी विद्यार्थियों के लिये सम्मान समारोह आयोजित किया। विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवक संघ के हरिद्वार विभाग के विभाग प्रचारक राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता का वास्तविक मार्ग है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.