बगहा, जुलाई 21 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार संचालित ह्यपहलह्ण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संकाय सदस्यों द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान मझौलिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, महोदीपुर, में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ह्यपहलह्ण कार्यक्रम के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता तथा तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें गणित , भौतिकी , रसायन विज्ञान , विज्ञान , अंग्रेजी एवं कंप्यूटर विषयों की नि:शुल्क मार्गदर्शन कक्षाएं अनुभवी शिक्षकों द...