शिक्षा के साथ मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण : वीसी
दरभंगा, जुलाई 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चार अंगीभूत कॉलेजों सीएम कॉलेज, दरभंगा, आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय, यूपी कॉलेज, पूसा एवं बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता के मध्य एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के संचालन के लिए शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू के अंतर्गत उक्त चार कॉलेजों में एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद, यूपी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा, बीआरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.