शिक्षा के साथ बहुमुखी प्रतिभा का विकास जरूरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- फोटो सतीश मुजफ्फरपुर । रामेश्वर महाविद्यालय के किशोरी सिन्हा सभागार में मंगलवार को निजी रेडियो स्टेशन द्वारा प्रायोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता 'कॉलेज के टशनबाज' का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम को इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना और रॉयल एनफील्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है और रेड एफएम का यह मंच छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदा नंद सहनी एवं सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सुमित्रा कुमारी की देखरेख में प्रतियोगिताएं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुईं ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.