गंगापार, अप्रैल 2 -- गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समहन में वार्षिक समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य पेश कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की नींव होती है, गुरुओं को चाहिए कि वह बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार अवश्य दें, जिससे समाज का विकास हो सके। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने कहा कि वार्षिक समारोह वर्ष भर का लेखा जोखा होता है। खंड शिक्षाधिकारी वरूण कुमार मिश्र ने कहा कि सभी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं अपने कार्य के प्रति सचेष्ट रहें। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, गौरव करवरिया,...