धनबाद, अप्रैल 13 -- श्री कोलफील्ड लोहाणा महाजन एवं श्री कोलफील्ड लोहाणा महिला मंडल की ओर से न्यू टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के वक्ता डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी ने जीवन सुंदर है विषय पर प्रेरक प्रवचन दिया। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ ज्ञानवत्सल ने कहा कि जीवन को सुंदर बनाने की शुरुआत अपने घर से होती है। बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार भी देना आवश्यक है। माता-पिता का सम्मान, धार्मिक आस्था और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अच्छे संस्कार की पहचान है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इन मूल्यों की उपेक्षा की, उन्हें भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है लिव इन रिलेशनशिपउन्होंने समाज में बढ़ते लिव इन रिलेशनशिप पर चिंता जताते हुए इसे वैवाहिक जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.