रुडकी, मई 8 -- लक्सर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर के वार्षिक समारोह तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और प्रतिभा विकास के महत्व बताया। साथ ही जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्र 2025-26 के छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका सोलानी का विमोचन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...