मधुबनी, अप्रैल 12 -- पारस कुमार खजौली। जायसवाल युवा संघ, मधुबनी के तत्वावधान में रविवार को खजौली गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में नौवां गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह - 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सकल चौरासी जयसवाल समाज के विभिन्न गांवों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र कुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी एवं सकल चौरासी अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पल्लवी कुमारी एवं हेमा कुमारी के स्वागत गान ने माहौल को भावुक बना दिया। इस वर्ष जायसवाल समाज के टॉपर कन्हौली गांव निवासी अभिषेक कुमार चौधरी को विशेष सम्मान देते हुए साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम म...