शिक्षा के साथ गांवों को सशक्त बना रहे राजधानी के शैक्षणिक संस्थान
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय राजधानी के शैक्षणिक संस्थान अब केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने आसपास के गांवों को गोद लेकर वहां स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता, महिला सुरक्षा और कौशल विकास से जुड़े अभियान शुरू किए हैं।
मिरांडा हाउस कॉलेज के कार्यक्रम डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज ने जगतपुर, धीरपुर और मेहंदीपुर गांवों में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई कार्यक्रम चलाए हैं। जगतपुर गांव में एनीमिया सर्वे, स्वास्थ्य परीक्षण और कई शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही हृदय रोगों और सीपीआर प्रशिक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.