शिक्षा के साथ खेल भी जरुरी
फतेहपुर, जून 4 -- जहानाबाद। कस्बे के कोरीपुर वार्ड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन ने विजेता टीम खैराबाद (फैजाबाद) ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम कोरीपुर को सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारती हैं। वह युवाओं के लिए क्रिकेट किट, वालीबाल, एवं हॉकी उपलब्ध कराएंगे। पढ़ाई के साथ-साथ खेल बहुत जरूरी है। इस मौके पर वसीम, छोटे सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.