कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के मिघौली गांव स्थित स्टेडियम में किया गया। इस दौरान बच्चों ने खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने सरस्वती पूजन के साथ बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ा प्रभारी मुनीश गुप्ता के निर्देशन में और एआरपी टीम के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर से और स्वस्थ मन से शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होती है। इस दौरान एआरपी योगेश यादव, अच्युत त्रिपाठी, राजेश गौतम, सुशील दुबे, अर्चना चतुर्वेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंत्री ओमका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.