जहानाबाद, मार्च 28 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बाल विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने अभिभावकों, बल्कि विद्यालय को भी गौरवान्वित किया। विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उत्तम संस्कारों का विकास करना भी है। शिक्षा के साथ-साथ उन्नत संस्कार ही वास्तविक सफलता की आधारशिला है। क्यूंकि शिक्षा का उदेश्य आत्मगुणों को प्रकट करना है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद रहे। अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उक्त मौके पर विद्यालय...