जहानाबाद, फरवरी 25 -- जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी तक विस्तारित ऑनलाइन माध्यम से सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों के साथ बैठक जहानाबाद, नगर संवाददाता। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन रूप से सम्मिलित एसएस कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार राय ने जानकारी दी कि जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी तक विस्तारित कर दिया गया है। इस निर्णय से अधिक से अधिक इच्छुक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक के दौरान इग्नू को और अधिक प्रभावशाली, सुलभ तथा छात्रोपयोगी बनाने के संबंध में व्यापक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय केंद्र पटना के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.