पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में लगातार सामने आ रही बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हिंसा और शोषण की घटनाओं को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद में गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से पूर्णिया के डगरूआ में लगातार तीन छात्राओं के साथ बलात्कार के बाद हत्या , दरभंगा, पटना और अन्य जिलों में छात्रावास, कोचिंग संस्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कड़े कानून और ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डगरूआ में दर्दनाक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ तेजाब डालकर हत्या जैसी घटनाएं समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नीट की तैयारी कर रही छात्रा के माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.