मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कालेज के शिक्षक सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्य ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सदैव संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर देवेंद्र पांडेय, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. सुजीत कुमार और रत्नेश वर्मा सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.