औरंगाबाद, जनवरी 15 -- विद्यालय शिक्षा समिति को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी कंप्लेक्स केंद्रों पर तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बनतारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव शारदा देवी और कंचन देवी ने शिक्षा के महत्व पर आधारित गीत प्रस्तुत किया जिसे सदन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सराहा। इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति को मजबूत करने के लिए यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के उत्प्रेरकों और नामित शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.