बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- नगर के आजाद पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव 2025 रविवार देर शाम को हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने खूब धूम मचाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी ऋजुल, विद्यालय के प्रबंधक वासिक आजाद व शारिक आजाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद छात्रों ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। एएसपी ऋजुल ने कहा कि बदलती जीवन शैली में छात्रों को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। बच्चे देश का भविष्य हैं, और वह शिक्षा के साथ-साथ सामाजिकता व संस्कृति के अनुरूप अपनी जीवन शैली को लेकर चलेंगे तो वह आगे चलकर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.